मेरी शादी की डेट तय करके मुझे ज़रूर बताएं - सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे। कल से बस इन ही दोनों की शादी की खबरों से चैनल, वेबसाइट और पेपर भरे पड़े हैं। दरअसल कहीं से ये खबर उड़ी कि सुशांत सिंह राजपूकत ने अंकिता लोखंडे को शादी के लिए प्रपोज़ किया है और अंकिता ने हां भी कह दिया। जून - जुलाई में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इन सब अफवाहों से परेशान होकर सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया है कि मेरी शादी की तारीख अगर तय हो जाए तो मुझे भी बताने का कष्ट कर लीजिएगा। अब सुशांत ने इतने क्लासी तरीके से अपने बारे में उड़ रही सारी अफवाहों पर ताला लगा दिया है।
हालांकि अब मीडिया ये ना समझे कि उनके और अंकिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसलिए शादी नहीं हो रही जैसी किसी अगली अफवाह से बचने के लिए सुशांत ने तुरंत ही अंकिता की एक तस्वीर बहुत ही खूबसूरत कैप्शन के साथ ट्विटर पर पोस्ट की। तो अब अगली बार सुशांत की शादी की खबर उन्हीं से मिले तो बेहतर है!


Click it and Unblock the Notifications












