..................... सुशांत सिंह राजपूत के तेरहवीं पर को-स्टार क्रांति प्रकाश झा ने किया याद | Sushant Singh Rajput’s MS Dhoni co-star Kranti Prakash Jha emotional post on 13th day of demise - Hindi Filmibeat

सुशांत की तेरहवीं- भावुक हुए 'धोनी' के कोस्टार, कहा-'तुम्हारा होना ही समाधान था, तुम्हारा जाना नहीं'

सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 13 दिन बीत चुके हैं। उनकी तेरहवीं पर उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। वहीं, फैंस और उनके चाहने वाले भी सुशांत को याद कर रहे हैं। फिल्म धोनी में उनके को-स्टार रहे एक्टर क्रांति प्रकाश झा ने भी सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने सुशांत के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया है।

क्रांति प्रकाश झा ने लिखा- प्यारे भईवा, कहा जाता है कि तेरहवें दिन, आत्मा मुक्त होकर परमात्मा से मिल जाती है, वह सारे ससांरिक बंधानों से मुक्त होकर अपना सफर आगे बढ़ाती है। तुम्हे गुजरे 13 दिन हो चुके हैं और मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम्हारे जाने से एक खालीपन है, जो कभी भर नहीं पाएगा। अब यह हम पर, आपके चाहने वालों पर है कि हम तुम्हारी विरासत को और आगे ले जाएं।

Sushant Singh Rajput

एक्टर ने आगे लिखा- "पहली बार जब तुमसे मिला था लगा ही नहीं था की तुम एक बड़े स्टार हो, जब तुम्हें पता चला कि हम भी पटना से हैं तो एक आत्मीयता सी बन गयी थी और सीधा मुँह से 'भईवा' निकला था। कम सिंघारे/समोसे मिर्च और चटनी के साथ नहीं खाए थे हमने। कम ही मिले पर इतनी तसल्ली ज़रूर थी की तुम हो.. सिर्फ़ हमारे लिए ही नहीं अपितु अपने तमाम चाहने वालों के लिए.. जो भी रहा हो पर - 'तुम्हारा होना ही समाधान था, तुम्हारा जाना नहीं'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुए 13 दिन- परिवार ने जारी किया खास संदेश, 'वह हमारा प्यारा गुलशन था'

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X