..................... सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिलीज किया आधिकारिक बयान | Sushant Singh Rajput's family has released an official statement on the 13th day of the demise - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुए 13 दिन- परिवार ने जारी किया खास संदेश, 'वह हमारा प्यारा गुलशन था'

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 13 दिन हो चुके हैं। ऐसे में उनके शोक संतप्त परिवार ने एक आधिकारिक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने सुशांत को अलविदा देते हुए कहा कि, दुनिया के लिए वह सुशांत सिंह राजपूत था, लेकिन हमारे लिए सिर्फ हमारा गुलशन था। बता दें, 14 जून को सुशांत ने अपने मुंबई आवास पर फांसी लगाकर जान ले ली थी। इस घटना से अभी तक उनके चाहने वाले उबर नहीं पाए हैं।

उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं। लगातार सुशांत से जुड़ी यादें, उनकी तस्वीरें और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं। अभिनेता की सुसाइड केस पर फिलहाल पुलिस जांच चल रही है, वहीं कुछ दिनों पहले सुशांत के परिवार ने पटना में प्रार्थना सभा रखी थी, जहां कुछ नेता और अभिनेता भी शामिल हुए थे।

Sushant Singh Rajput

आज, 27 जून को सुशांत की तेरहवीं पर उनके परिवार ने संदेश में लिखा- "आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत और हमारे लिए सिर्फ हमारा प्यारा गुलशन.... वह खुला दिल, बातूनी और बहुत ही होनहार था। हर चीज को लेकर जिज्ञासु रहता था। हर बात को लेकर उत्सुक, बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उसका शौक था। उसकी मुस्कान दिल जीत लेती थी। वह परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा था।"

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X