'सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर होने के ज्यादा चांस हैं'- वकील विकास सिंह का तगड़ा बयान!
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला जब से सामने आया है वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं। आए दिन उनको लेकर किसी ना किसी तरह के मामले सामने आते रहते हैं और कुछ तो काफी चौकाने वाले होते हैं। लोगों का मानना है कि उन्होने आत्महत्या नहीं की है बल्कि मर्डर हुआ है तो वहीं इस पर अब सुशांत के वकील का बयान सामने आया है। वो काफी समय से इस केस को लेकर स्टडी कर रहे हैं और लगातार सुशांत के परिवार के साथ हैं।
उन्होने अपने हालिया बयान कई ऐसी बातें कह डाली हैं जो कि सुशांत की मौत पर प्रश्नचिह्न लगाती हुई नजर आ रही हैं। सुशांत के वकील इस मौके पर आईएनएस से बात कर रहे थे और उन्होने कहा कि.. सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी तब तक उनके परिवार के कॉन्टैक्ट में था जब तक उनके परिवार ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जैसे ही परिवार ने एफआईआर की वो खुलकर रिया चक्रवर्ती के साथ आ गया और उसकी मदद कर रहा है।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच मतभेद? इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो!
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications