कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच मतभेद? इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो!
बॉलीवुड में कई बार देखा जाता है कि स्टार्स एक दूसरे के साथ रिश्ते में आते हैं और कई बार ऐसा होता है कि दोनों एक जल्दी अलग अलग रास्ता पकड़ लेते हैं। कुछ समय पहले ऐसी ही एक खबर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसके बाद एक फिल्म में भी दोनों की जोड़ी बनी थी। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी और फिल्म का नाम था लव आजकल 2।
इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था लेकिन दोनों एक साथ बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे थे। इस समय एक खबर आ रही है जो कि इन दोनों के फैंस के लिए किसी झटके से कम साबित नहीं होगी। दरअसल इन दोनों ने एक दूसरे को सोशल मी़डिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। साथ ही ये भी देखने में आ रहा है कि एक दूसरे की पुराने पोस्ट भी एडिट की जा रही हैं और उनके हटाया जा रहा है।
आलिया भट्ट ने अनलॉक किया इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन- ट्रोलर्स और फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट


Click it and Unblock the Notifications