आलिया भट्ट ने अनलॉक किया इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन- ट्रोलर्स और फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय फिल्म सड़क 2 को लेकर बिजी हैं और उनकी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। लेकिन इस समय एक और खबर सामने आई है जो कि निश्चित ही आलिया भट्ट के फैंस के लिए बेहतर साबित होने वाली है। दरअसल आलिया भट्ट को सुशांत सिंह राजपूतस की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इसी से परेशान होकर कुठ समय पहले उन्होने अपना इंस्टाग्राम कमेंट बॉक्स लॉक कर लिया था।

इसके बाद से लोग उनको कमेंट बॉक्स में जाकर किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट ने अपना कमेंट बॉक्स अब अनलॉक कर लिया है।

alia bhatt, आलिया भट्ट

जैसे ही आलिया भट्ट ने अपना कमेंट बॉक्स अनलॉक किया एक के बाद एक कई कमेंट्स आना शुरु हो गए हैं। इनकी तादात मिली जुली है। कुछ लोग उनको अभी भी ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनकी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

आलिया भट्ट के फैंस अब उनके पोस्ट पर अपना कमेंट लिख सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय आलिया भट्ट फिल्म सड़क 2, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं।

सड़क 2 काफी जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही मिले जुले रिएक्शन प्राप्त किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X