सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने किया आर्यन खान ड्रग केस पर रिएक्ट, कही ये बात

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसते जा रहे हैं। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब आर्यन खान को आर्थर जेल ले जाया जा रहा है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह का साथ भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिला है। विकास सिंह ने एनडीपीएस ACT को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए आर्यन खान का बचाव किया।

NDTV से बात करते हुए, सुशांत सिंह राजपतू के वकील विकास सिंह ने खुलासा किया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट यानी एनडीपीएस ACT 1985 के अनुसार, यदि आरोपी के पास से कोई सबूत या कुछ भी बरामद नहीं हुआ तो ये साफ हो जाता है कि ये अपराध नहीं है।

Aryan Khan

सुशांत सिंह के वकील विकास सिंह ने बताया कि एक ड्रग मामले की पूरी वैधता आरोपी से बरामद की गई चीज़ों पर आधारित है। बता दें आर्यन खान केस में एनसीबी खुद ये कह चुकी है कि उन्हें किंग खान के बेटे के पास से ड्रग बरामद नहीं हुआ। हालांकि कुछ चैट्स और अन्य सबूत हैं जिनके आधार पर वह पूछताछ कर रही हैं।

आर्यन खान ड्रग केस: गौरी खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, बताया सबसे मजबूत मां

वह कहते हैं "पूरा नारकोटिक्स कानून इसी पर आधारित है कि आरोपी के पास से क्या बरामत हुआ है। अगर कोई रिकवरी नहीं है, तो कोई अपराध नहीं।विकास सिंह ने आर्यन खान मामले पर साफ तौर से कहा कि शाहरुख खान के बेटे के पास से कोई रिकवरी या डायरेक्ट कंजप्शन नहीं देखा गया है।

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई

बता दें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस सुशांत सिंह राजपूत की आरोपी रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में आर्यन खान के बचाम में कई दलीलें रखी। आज आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई कोर्ट में जारी है। जिसके बाद साफ हो पाएगा कि आर्यन खान को जेल मिलती है या बेल।

गौरी खान का जन्मदिन

गौरी खान का जन्मदिन

आर्यन खान की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई है। तो वहीं आर्यन खान की मां गौरी खान का आज जन्मदिन हैं। सभी की निगाहे आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट के फैसले पर है।

आर्यन खान का कोर्ट में स्टेटमेंट

आर्यन खान का कोर्ट में स्टेटमेंट

गुरुवार को कोर्ट में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने अपने मुक्किवल का बयान पढ़कर बताया। जिसमें आर्यन खान ने बताया है कि वह गेस्ट के तौर पर क्रूज शिप पर इनवाइट किये गए थे जहां उन्हें एक दोस्त प्रतीक से सूचना मिली थी। वह इस पार्टी में वीआईपी गेस्ट के तौर पर बुलाए गए थे। वह सिर्फ ग्लैमर बढ़ाने के लिए पहुंचे थे।

शाहरुख खान और आर्यन खान का फेक वीडियो वायरल

शाहरुख खान और आर्यन खान का फेक वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आर्यन खान ड्रग केस के बीच शाहरुख खान और आर्यन खान का एक फेक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें शाहरुख और आर्यन जैसे दिखने वाले शख्स को कुछ लोगों ने SRK और आर्यन बताया। हालांकि मीडिया पड़ताल में ये वीडियो फेक साबित हुए।

शाहरुख खान की गाड़ी स्पॉट

शाहरुख खान की गाड़ी स्पॉट

शाहरुख खान की गाड़ी मन्नत बंगले के पास स्पॉट की गई। शाहरुख खान घर पहुंच चुके हैं। वहीं बेटी सुहाना खान भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन के आर्यन खान को स्पोर्ट किए जाने वाले पोस्ट पर रिएक्ट किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X