आर्यन खान ड्रग केस: गौरी खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, बताया सबसे मजबूत मां

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज 51 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर गौरी खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं फैंस ओर उनके दोस्तों के जरिए दी जा रही हैं। गौरी खान का ये बर्थडे उनके लिए मुश्किलों से भरा है। आज के दिन उनके बड़े आर्यन खान केस की कोर्ट में सुनवाई है। आर्यन खान को जेल होगी या बेल, कुछ देर में साफ हो जाएगा।

लेकिन गौरी खान के बॉलीवुड दोस्तों ने उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दी और बर्थडे की शुभकामनाएं दी। ऋतिक रोशन, सुजैन, फरान खान से लेकर अन्य सितारों ने गौरी खान को बर्थडे के लिए विश किया।

Gauri Khan

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन ने लिखा, भगवान का प्यार और आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके प्रियजनों के साथ बना रहे। हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार #Gstar #20yearsandbeyond #MyNo8shine #limitless (sic)। बता दें सुजैन और गौरी की दोस्ती 20 साल पुरानी है और इसी का हैशटैग सुजैन ने इस्तेमाल किया।

फिल्ममेकर फराह खान ने शाहरुख खान और गौरी खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "माँ की ताकत किसी से कम नहीं है! माता-पिता की प्रार्थनाएं पहाड़ों और समुद्र को हिला सकती हैं। मैंने पर्सनली तुम जैसे मजबूत मां और महिला के तौर पर किसी और को नहीं देखा है। आप को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

फराह खान के पोस्ट पर महीप कपूर, भावना पांडे ने कमेंट करके गौरी खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। वहीं गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने मां गौरी और पिता शाहरुख खान की थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए मां को जन्मदिन की बधाई दी।

सुहाना खान के पोस्ट पर अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सीमा खान ने भी रिएक्ट किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X