सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त का खुलासा- 'रिया उसे किसी से भी मिलने या बात करने नहीं देती थी'
सुशांत सिंह राजपूत केस में मामला काफी पेचीदा बनता जा रहा है। सुशांत की मौत के लिए उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, जिसके बाद एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि सुशांत के केस ने एक बिल्कुल नया मोड़ ले लिया है। बिहार पुलिस भी मुंबई पहुंच चुकी है और नए सिरे से जांच शुरु किया गया है।
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और एक्ट्रेस कृष्ण बैरेटो ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि रिया के आने के बाद सुशांत अपने सभी दोस्तों से भी दूर हो गया था। दरअसल, रिया के एक वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिस पर कृष्ण बैरेटो ने कई खुलासे किये।

कृष्ण बैरेटो ने लिखा कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को उसके किसी दोस्त से बात नहीं करने देती थी। उनका नंबर बार बार बदलता रहता था जिसकी वजह से दोस्त कॉन्टैक्ट नहीं कर पाते थे।
'रात अकेली है' फिल्म रिव्यू: बेहतरीन कलाकारों से बुनी ये मर्डर- मिस्ट्री अंत तक बांधे रखेगी


Click it and Unblock the Notifications