सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान को लेकर सिद्धार्थ पिठानी का बड़ा बयान- CBI के सामने किया खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई कई दफा सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी 14 की रात उसी फ्लैट में थे, जहां सुशांत ने आखिरी सांसें लीं। लिहाजा, उन्होंने इस केस से जुड़ी कई कई बातें सामने रखी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ ने सीबीआई पूछताछ के दौरान सुशांत और दिशा सालियान संबंधित एक बड़ा बयान दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस के साथ लगातार दिशा सालियान की सुसाइड से जोड़कर देखा जाता रहा है। वहीं, दिशा के परिवार ने नाराजगी जताई है कि क्यों इस केस के साथ उनकी बेटी का नाम जोड़ा जा रहा है। बहरहाल, अब सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि दिशा सालियन की मौत के मामले में छपी खबरों को लेकर सुशांत सिंह राजपूत परेशान हो गए थे।

रिपब्लिक के रिपोर्ट् के मुताबिक; सिद्धार्थ ने बताया, दिशा की खबर से सुशांत की तबीयत खराब हो गई थी। वे इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने मुझे अपने बेडरूम में सोने को कहा। वो दिशा की मौत से जुड़ी हर खबर की जानकारी मुझसे ले रहे थे।
दमदार 'सुपर विलेन' बनेंगे अजय देवगन- एक्शन से भरपूर बिग बजट फिल्म किया लॉक?


Click it and Unblock the Notifications











