दमदार 'सुपर विलेन' बनेंगे अजय देवगन- एक्शन से भरपूर बिग बजट फिल्म किया लॉक?
2020 में अजय देवगन एकमात्र कलाकार हैं, जिनके पास एक सुपरहिट फिल्म है- तानाजी। जो कि लॉकडाउन से पहले ही रिलीज हो गई थी। खैर, अभिनेता के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है। लॉकडाउन की वजह से उनकी बनी हुई फिल्में भी अभी रिलीज नहीं हो पाई है। वहीं, कई नई फिल्मों की भी घोषणा की गई है।
काफी दिनों से चर्चा है कि अजय देवगन लंबे समय के बाद यशराज फिल्म्स से जुड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक बिग बजट सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन विलेन बनेंगे। विलेन नहीं, दरअसल सुपर- विलेन.. फिलहाल फिल्म में सुपरहीरो कौन होगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। यह एक भारी भरकम की फिल्म होगी, जिसकी घोषणा कुछ दिनों में की जा सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों अजय देवगन अपने प्रोडक्शन हाउस के तले 2 स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए अलावा वह अपनी अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं।
बहरहाल, यहां देंखे अजय देवगन के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-
नीचे से नंबर वन है आलिया भट्ट की 'सड़क 2'- अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल


Click it and Unblock the Notifications











