सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने किया था रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी को मैसेज- व्हाट्सएप चैट वायरल
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच शुरु किया जा चुका है और धीरे धीरे कई बातें सामने आ रही हैं। इस मामले में केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और उनकी PR श्रुति मोदी पर शिकंजा कसा है।
वहीं, इस बीच एक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती और उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को किया मैसेज देखा जा सकता है। यह मैसेज साल 2019 नवंबर के दौरान का है।

इस चैट से अंदाजा लगता है कि सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे। यहां तक की परिवार के सदस्यों को भी पहले रिया से संपर्क करना पड़ना पड़ता था। बता दें, सुशांत के पिता ने बिहार में दर्ज कराए अपने एफआईआर में इस बात की जिक्र की थी कि जबसे सुशांत की जिंदगी में रिया आई थी, वह परिवार से काफी दूर हो गया था। रिया उसे किसी से भी बात नहीं करने देती थी।
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह शक के घेरे में, लाखों का हुआ था लेन-देन- ईडी करेगी पूछताछ!


Click it and Unblock the Notifications