सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह शक के घेरे में, लाखों का हुआ था लेन-देन- ईडी करेगी पूछताछ!
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय सुशांत के दोस्त संदीप सिंह से पूछताछ करने की योजना बना रही है। अभी तक की जांच में पता है कि संदीप और सुशांत के बैंक खातों के बीच कुछ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसी को लेकर ईडी अब पूछताछ करना चाहती है। बता दें, संदीप सालों से सुशांत के करीबी मित्र रहे हैं। लेकिन इस केस में बीच बीच में उन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
14 जून को संदीप सिंह ही सबसे पहले सुशांत के घर पर पहुंचे थे और वो ही सभी काम करने वालों को निर्देश दे रहे थे। सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत की बॉडी को कूपर हॉस्पिटल संदीप सिंह के कहने पर ले जाया गया था। सुशांत के परिवार का कोई भी सदस्य संदीप को नहीं जानता था।

वहीं, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के हाथों एक बैंक स्टेटमेंट लगी है जिसमें संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के बीच काफी पैसे का लेनदेन हुआ था। जिसे लेकर अभी तक कोई खबर नहीं की गई थी। अब इस पर जांच हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications