मां को याद करते हुए सुशांत सिंह राजपूत का इमोशनल पोस्ट- रिया चक्रवर्ती ने ऐसे किया रिएक्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काईपोचे से अपने करियर की शुरुआत की थी और लगभग सारी फिल्में शानदार दी हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं और उनके पोस्ट काफी पसंद किए जाते हैं। इस समय उनका एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने अपनी मां के लिए लिखा है। उन्होने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि.. आंसुओं से भीगा अतीत का जीवन, मुस्कुराहट के एक अर्क को उधेड़ते सपने.. जीवन एक क्षणभंगुर है.. दोनो के बीच बातचीत है।
मां। उनका ये पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद के रिया चक्रवर्ती ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। गौरतलब है कि दोनों को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन एक दूसरे के साथ रिश्ते को लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया है।
मुंबई पुलिस की मदद को फिर सामने आए रोहित शेट्टी- 17 कमरों का किया इंतजाम


Click it and Unblock the Notifications