मुंबई पुलिस की मदद को फिर सामने आए रोहित शेट्टी- 17 कमरों का किया इंतजाम
कोरोना वायरस के प्रकोप से लोग कितने ज्यादा परेशान हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन महाराष्ट्र और मुंबई इस समस्या से कुछ ज्यादा ही जूझ रहे हैं। हर रोज यहां पर कई मामले सामने आ ही जाते हैं। इसको लेकर यहां कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं और सबसे आगे बॉलीवुड के सितारे रहते हैं और हर तरह से शहर और इससे जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करने में मदद करते रहते हैं।
लगातार काम कर रहे सितारों में से एक बार फिर से फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। रोहित शेट्टी ने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया है, जिससे ड्यूटी के साथ वो अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सके। इसके बाद पुलिस ऑफिसर्स उनका लगातार धन्यवाद कर रहे हैं। रोहित शेट्टी अक्सर मुंबई पुलिस की मदद के लिए आते हैं। उनकी सिंघम और सिंबा जैसी कई फिल्म पुलिस पर बेस्ड हैं।
'पहले अपना देश देख लो अमेरिका बाद में देखना' जॉर्ज फ्लॉयड पर सितारों के ट्वीट्स पर भड़के अभय देओल


Click it and Unblock the Notifications