'पहले अपना देश देख लो अमेरिका बाद में देखना' जॉर्ज फ्लॉयड पर सितारों के ट्वीट्स पर भड़के अभय देओल
अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हाल ही में हुई थी और इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उसको लेकर गुस्सा जाहिर किया गया था। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर काफी जमकर ट्विटर पर लिखा है और ये सब गलत बताया है। उसकी मौत के बाद अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। तोड़फोड़ की गई है और कई जगहों पर काफी ज्यादा तनाव है।
हिंदी सिनेमा के कुछ कलाकार लगातार इसको लेकर आवाज उठा रहे हैं तो ऐसे में अभिनेता अभय देओल ने सबकी बोलती बंद कर दी है। अभय देओल ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको कोई भी ठुकरा नहीं सकता है। अभय देओल ने लिखा है कि.. 'अपने देश में जो हो रहा है पहले इसपर भी ध्यान दे लीजिए, अमेरिका को बाद में ध्यान दे लेना। देश में अप्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की जिंदगी भी काफी ज्यादा मायने रखती है।
मेरी कोई 'सफलता की कहानी' नहीं 'किसी तरह कामयाब' हुआ हूं- करियर पर बोले अमिताभ बच्चन


Click it and Unblock the Notifications