सुशांत की 'दिल बेचारा' ट्रेलर का धमाकेदार रिकॉर्ड- बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स भी हुए पीछे
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और जैसी कि उम्मीद थी ट्रेलर ने आते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। बॉलीवुड के बाकी कलाकार भी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को ट्रेंड में बना कर रखे हैं। इसी के साथ सुशांत की दिल बेचारा ट्रेलर यूट्यूब पर दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन चुका है।
Recommended Video
'दिल बेचारा' ट्रेलर ने हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर और एंडगेम को भी पीछे छोड़ दिया है। इस ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 260,833 लोगों ने कमेंट किए हैं। बता दें, ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 17 घंटे ही हुए हैं।

लिहाजा, यह विश्व भर में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। बॉलीवुड की बात करें तो शाहरुख खान की ज़ीरो को 2 मिलियन, टाइगर श्राफ की बागी 3 को 1.8 मिलियन, अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज के ट्रेलर को 1.4 मिलियन, और सलमान खान की फिल्म भारत के ट्रेलर को 1.2 मिलियन लाइक्स और 94 हजार कमेंट मिले थे।
बिग बजट धमाकेदार एक्शन फिल्म- साथ नजर आएंगे सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और प्रभास?


Click it and Unblock the Notifications