बिग बजट धमाकेदार एक्शन फिल्म- साथ नजर आएंगे सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और प्रभास?
सिनेमा प्रेमियों के बीच एक्शन फिल्म को लेकर काफी उत्साह रहता है। भारत की ज्यादातर एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती हैं। ऐसे में एक्शन फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर हो सकती है। बाहुबली फेम प्रभास और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक ओम राउत की अगली एक्शन फिल्म में ये दो सुपरस्टार्स हो सकते हैं।
यह एक मेगा बजट फिल्म होगी, जिसकी जल्द ही घोषणा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो प्रभास ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। जबकि ऋतिक के साथ बातचीत का सिलसिला जारी है। ऋतिक के हां करते ही निर्माता फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे।

वॉर के बाद से फैंस को ऋतिक रोशन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वॉर में ऋतिक ने एक बार फिर जबरदस्त एक्शन के साथ फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। ऐसे में ओम राउत की फिल्म पर बड़ी जिम्मेदारी बनती है।


Click it and Unblock the Notifications