मौत से पहले विकिपीडिया पर कैसे अपडेट हुई सुशांत सिंह की मौत की खबर? ये है पूरी सच्चाई!
सुशांत सिंह राजपूत ने जब से खुदकुशी की है वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं। इस समय उनको लेकर कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। गौरतलब है कि पुलिस उनकी मौत को लेकर लगातार जांच में जुटी है और कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। हाल ही में एक और खबर सामने आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पहले ही विकीपीडिया पर ये अपडेट हो चुका था कि उन्होने आत्महत्या कर लिया है।
इसके बाद सनसनी फैल गई और लोग हैरानी के साथ इसको किसी और बात से जोड़कर देखने लगे थे। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद विकिपीडिया पेज की हिस्ट्री में 8 बजकर 59 मिनट पर ही इसकी जानकारी दर्ज हुई है। लेकिन पुलिस की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत 9.30 बजे कमरे से बाहर आए थे और जूस पिया था। इसके बाद वो 10 मिनट रुके और वापस कमरे में चले गए। जबकि सुशांत की मौत की खबर उसी दिन करीब 12 बजे सामने आई थी।
Doctors Day- सलमान खान ने डॉक्टरों को किया सलाम- बताया 'महामारी का मजबूत पिलर'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications