Doctors Day- सलमान खान ने डॉक्टरों को किया सलाम- बताया 'महामारी का मजबूत पिलर'
सुपरस्टार सलमान खान जब किसी तरह का पोस्ट कर देते हैं तो उसका काफी ज्यादा चर्चा हो जाता है। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान ने आज डॉक्टर्स डे के मौके पर एक शानदार पोस्ट किया था जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। आज यानि 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है और साल 2020 की बात करें तो पूरा साल ही डॉक्टरों के नाम रहा है। जिस तरह से इस साल कोविड 19 ने कोहराम मचाया है लोग काफी ज्यादा परेशान रहे हैं।
ऐसे में डॉक्टर्स ही लोगों के साथ खड़े रहे हैं। सलमान खान ने डॉक्टर्स को सलाम करते हुए लिखा है कि.. आज डॉक्टर्स डे है, मेरी तरफ से सारे डॉक्टर्स को दिल से शुक्रिया। आपकी लगन, आपके बलिदान के लिए शुक्रिया। आप सभी इस महामारी के बीच सबसे मजबूत पिलर बन सामने आए हैं। सलमान खान का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इसको लेकर काफी अच्छे अच्छे कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications