सुशांत सिंह राजपूत केस: सलमान, करण जौहर के बाद, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक ओर जहां मुंबई पुलिस द्वारा जांच पड़ताल चल रही है। वहीं, दूसरी ओर अब उनकी कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज कराया गया है। इस याचिका में रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बता दें, इससे पहले सलमान खान और करण जौहर के खिलाफ भी कोर्ट केस दर्ज किया जा चुका है।
Recommended Video
मुजफ्फरपुर के पताही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के समक्ष यह याचिका दायर की है, जिसपर 24 जून को सुनवाई होगी।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर चुकी है। रिया ने अपना बयान रिकॉर्ड करवा लिया है, जिसमें बताया कि पिछले 10 दिनों में सुशांत की ज़िंदगी में क्या क्या हुआ और वो उनका बर्ताव कैसा था। बता दें, इस केस में पुलिस अब तक 13 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है।
एक हफ्ता- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रखी शोक सभा, पहुंचे कई नेता और सितारे, देखिए तस्वीरें
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications