एक हफ्ता- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रखी शोक सभा, पहुंचे कई नेता और सितारे, देखिए तस्वीरें
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें गुजरे एक हफ्ता गुजर चुका है। ऐसे में दिवंगत अभिनेता के परिवार ने रविवार को पटना स्थित घर पर शोक सभा आयोजित की, जिसमें सभी करीबी रिश्तेदारों ने शिरकत की। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
सुशांत के जाने से ना सिर्फ उनका परिवार और फैंस, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी शोक में है। सुशांत की सुसाइड की खबर से सभी सन्न रह गए थे। बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी सुशांत सिंह राजपूत के देहांत पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

सुशांत के परिवार ने पटना में शोक सभी आयाजित की थी। जहां कई नेता और कुछ भोजपुरी सितारे भी पहुंचे और अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा से कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बाहर आ चुकी है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुशांत के फैंस के लिए भी यह काफी भावुक क्षण है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications