..................... सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को जारी किया समन, होगी पूछताछ | Sushant Singh Rajput death case: Rhea Chakraborty has been summoned by CBI - Hindi Filmibeat

CBI ने रिया चक्रवर्ती को जारी किया समन, सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर पूछताछ शुरु

सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिया चक्रवर्ती को समन जारी किया है। रिया से आज केस को लेकर पूछताछ होगी। सुशांत केस में आज सीबीआई जांच का आठवां दिन है। गुरुवार को जहां रिया चक्रवर्ती ने कई सारे नेशनल टेलीविजन पर इंटरव्यू देकर सनसनी मचा दी है। वहीं, अब लोगों को सीबीआई जांच के नतीजे का इंतजार है।

सीबीआई ने रिया को पूछताछ के लिए सुबह 10.30 बजे पेश होने के लिए कहा है। इसके अलावा, एजेंसी द्वारा रिया से उनकी कंपनी के कागजात भी मांगे गए हैं। सीबीआई DRDO ऑफिस में रिया से पूछताछ करने वाली है।

Rhea Chakraborty

इससे पहले CBI ने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से लगभग 14 घंटे पूछताछ की है। वहीं, सुशांत के करीबी मित्र और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से लगातार 8 दिनों तक पूछताछ जारी है। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ हड़पने का आरोप लगाया है।

दो खेमे में बंटा बॉलीवुड- रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे कुछ कलाकार, कुछ ने मारा करारा ताना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X