सुशांत सिंह राजपूत केस- रामगोपाल वर्मा ने करण जौहर के सपोर्ट में धड़ाधड़ कर डाले 20 ट्वीट
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म का मुद्दा गर्मा गया है। इस केस में खासकर करण जौहर पर निशाना साधा जा रहा है। सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म की वजह से सुशांत की यह हालत थी। बॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने भी सामने आप बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म के जगह पर बात की है।
लेकिन अब निर्माता- निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने करण जौहर के पक्ष में अपनी बात रखी है। करण जौहर को सपोर्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि लोग जलते हैं इसीलिए टार्गेट कर रहे हैं। नेपोटिज्म हर जगह है।

रामगोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर कम से कम 20 ट्विट किये हैं और नेपोटिज्म और करण जौहर के समर्थन में बात रखी है। सबसे पहले सुशांत की आत्महत्या को बेहद शॉकिंग बताया और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन उतना ही ज्यादा त्रासदी भरा और हैरानी भरा है जितना हॉलीवुड के सुपरस्टार्स जेम्स डीन और हीथ लेजर की मौत।
अभिनव कश्यप पर भड़के अरबाज खान और सलीम खान, दिया कड़ा जवाब- खान परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications