अभिनव कश्यप पर भड़के अरबाज खान और सलीम खान, दिया कड़ा जवाब- खान परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और सलमान खान और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाए थे। अभिनव कश्यप ने बताया कि दबंग के बाद किस तरह सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इन आरोपों पर अब अरबाज खान और सलीम खान ने प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video
रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज खान अब अभिनव कश्यप के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उनका कहना है कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिल्कुल अलग बोल रहे हैं। साथ ही बताया कि दबंग 2 के वक्त से ही हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई है। ये सारे मनगढ़ंत आरोप पता नहीं कहां से आ रहे हैं।

वहीं, सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि इस पर अपना ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना। आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं। उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान। उन्हें हमारे दादा और परदादा का नाम भी डालने दीजिए।'
सुशांत सिंह राजपूत का वायरल वीडियो- "दोस्त होने का दिखावा करते हैं, लेकिन मेरा कॉल तक नहीं उठाते"


Click it and Unblock the Notifications











