सुशांत सिंह राजपूत का वायरल वीडियो- "दोस्त होने का दिखावा करते हैं, लेकिन मेरा कॉल तक नहीं उठाते"
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म और भेदभाव का मुद्दा एक बार फिर गर्मा चुका है। फिलहाल इस केस पर पुलिस की जांच चल रही है। लेकिन लोग इस केस को बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म से भी जोड़ रहे हैं। सिर्फ बाहरी लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के भी कुछ लोगों का मानना है कि बॉलीवुड ने सुशांत के साथ पक्षपात किया है।
ऐसे में सुशांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने साफ कहा है कि इंडस्ट्री में उनके सिर्फ दो दोस्त हैं। बाकी यहां दोस्त होने का सिर्फ दिखावा करते हैं। लेकिन कॉल करो तो फोन तक नहीं उठाते हैं।

एमएस धोनी फिल्म की रिलीज के समय लिये गए इस इंटरव्यू में सुशांत आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वो लोगों को पसंद नहीं करते। वो लोगों को पसंद करते हैं, मगर कई बार उन्हें मेरी बातें दिलचस्प नहीं लगतीं। पहली बार में तो वो मुझे पसंद करने का दिखावा करते हैं, मगर फिर मेरी कॉल तक रिसीव नहीं करते।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )
सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, पुलिस करेगी पूछताछ- रो रोकर किया बुरा हाल- तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











