सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, पुलिस करेगी पूछताछ- रो रोकर किया बुरा हाल- तस्वीरें
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से सभी आहत हैं। 15 जून को अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद अब इस सुसाइड केस पर पुलिस ने जोरशोर से छानबीन शुरु कर दी है। सुशांत से संबंधित हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सुशांत के घर पर है, जहां अभिनेता ने सुसाइड किया था। रिया चक्रवर्ती के बाद अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रैंड और को-स्टार रहीं अंकिता लोखंडे से पूछताछ किया जाएगा।
Recommended Video
अंकिता लोखंडे सुशांत के घर पहुंच चुकी हैं, जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। अंकिता के साथ मौजूद उनके दोस्त संदीप सिंह उन्हें सहारा देते हुए दिख रहे हैं। सुशांत के आकस्मिक निधन पर अंकिता का कोई रिएक्शन नहीं आया था। लेकिन नजदीकी दोस्तों का कहना है कि अंकिता बेहद आहत हैं।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ काम किया था। जहां से दोनों के बीच रोमांस की खबरें शुरु हुई थीं। कुछ सालों के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता स्वीकार किया था। इनकी रिलेशनशिप काफी लंबी चली थी। फिर सुशांत फिल्मों में आ गए और इनके बीच दूरियां आ गई और अचानक ही रिश्ता टूट गया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











