सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान, साथ ही लोगों से की खास अपील
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर मुंबई पुलिस जोरशोर से जांच कर रही है। 14 जून को अभिनेता ने अपने मुंबई आवास पर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस केस पर सीबीआई की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह केस उतना आसान है नहीं, जितना यह दिख रहा है। सुशांत को लेकर अलग अलग मुद्दों पर लोग राय रख रहे हैं।
वहीं, शनिवार को डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने आधिकारियर बयान रिलीज किया है। उन्होंने बताया कि 'बांद्रा पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में अभी तक 27 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हमें पोस्ट-मार्टम की विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है और डॉक्टर्स ने स्पष्ट रुप से बताया है कि मौत की वजह फांसी लगने के बाद सांस रुकना है। हम हर एंगल से आत्महत्या की जांच कर रहे हैं।'

साथ ही उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लोग सोशल मीडिया पर इस केस के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक खबरों बचें।
सुशांत की तेरहवीं- भावुक हुए 'धोनी' के कोस्टार, कहा-'तुम्हारा होना ही समाधान था, तुम्हारा जाना नहीं'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications