सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़, CBI जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक नया मोड़ आ चुका है। इस मामले को एक महीना गुजर चुका है, लेकिन कुछ लोग लगातार इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर बिहार के पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने भी गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी। अब गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से जवाब भेजा गया है।
पप्पू यादव ने अमित शाह की ओर से आए जवाब को ट्विट करते हुए लिखा- "अमित शाह जी आप चाहें तो एक मिनट में सुशांत मामले की CBI जांच हो सकती है। इसे टालें नहीं। बिहार के गौरव फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जी की संदिग्ध मृत्यु की CBI जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जी को पत्र लिख आग्रह किया था। उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित कर दिया है।"

कोई शक नहीं कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में यह एक बड़ी पहल हो सकती है। क्योंकि मुंबई पुलिस इस मामले में लगभग अपनी जांच पुरी कर चुकी है और आने वाले 10-15 दिनों में फाइनल रिपोर्ट पेश कर सकती है।
कोरोना के बीच 'मजदूरों के मसीहा' बने सोनू सूद-लिखेंगे किताब, मजदूरों के दर्द और अपने संघर्ष की कहानी
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications