सुशांत सिंह राजपूत केस- रिया चक्रवर्ती से ईडी ने की 9 घंटों तक पूछताछ, कई सवालों के जवाब टाले!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से ईडी ने तकरीबन 9 घंटे तक पूछताछ की। सुशांत के पिता ने रिया पर करोड़ों का हेर फेर करने का आरोप लगाया था इसीलिए मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बयान दर्ज कराने पहुंची रिया चक्रवर्ती अधिकारियों का सहयोग नहीं कर रही थीं।
बता दें, रिया चक्रवर्ती के वकील ने ईडी से गुजारिश की थी कि जब तक सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक इस मामले में ईडी उनसे पूछताछ नहीं करें। लेकिन ईडी ने उनके एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया था।

रिया सुबह 11.50 में ईडी कार्यालय पहुंची थीं, जबकि वो रात 8.45 में वहां से वापस निकलीं। इस दौरान उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी ईडी ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि रिया कई सवालों के सही जवाब नही दे रही थीं। वहीं, कई सवालों में डीटेल्स याद ना होने की दलील दी।
सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को मुंबई पुलिस ने किसी से कुछ ना कहने की दी थी सलाह ?


Click it and Unblock the Notifications