सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को मुंबई पुलिस ने किसी से कुछ ना कहने की दी थी सलाह ?
सुशांत सिंह राजपूत केस में सैमुअल मिरांडा से संबंधित भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। सैमुअल सुशांत के हाउस मेनेजर हैं जो कि रिया के परिवार से भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में रिपब्लिक टीवी द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में हाउस मैनेजर सैमुअल के पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार वालों को पुलिस ने चुप रहने को कहा है।
बता दें, सीबीआई द्वारा किये गए FIR में सैमुअल मिरांडा का भी नाम है। सैमुअल मिरांडा से प्रवर्तन निदेशालय भी पूछताछ कर चुकी है। सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने ही पिछले साल सैमुअल को सुशांत का हाउस मैनेजर नियुक्त किया था।

जिस वक्त सुशांत का शव घर से मिला था उस दौरान सैमुअल मिरांडा, कुक केशव और और नीरज के अलावा सिद्धार्थ पिठानी मौजूद थे। सैमुअल मिरांडा, सिद्धार्थ और कुक ये वो लोग हैं जिन्होंने सबसे पहले सुशांत को मृत देखा था।
सैमुअल के पड़ोसी निकोल का कहना है कि सैमुअल के अंकल ने उन्हें कॉल किया था जिसके बाद उनके पिता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें लोगों से बात करने के लिए मना किया है। दूसरी तरफ सैमुअल के घर के करीब स्थित दुकान वाले का भी कहना है कि सैमुअल और उनका परिवार पिछले कुछ दिनों से बाहर नहीं दिखा है।
वहीं, खास रिपोर्ट है कि पिछले 6 महीने में रिया ने फोन पर सैमुअल ने 300 बार बात की है। रिया की फोन डिटेल से खुलासा हुआ है।
गुरुवार को ईडी के अधिकारियों ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से लगभग 9 घंटे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भी लगभग 14 घंटे तक मिरांडा से पूछताछ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
