सुशांत सिंह राजपूत केस- तैयार हो चुकी है फाइनल रिपोर्ट? सामने आया सीबीआई का बयान
बीते दिनों बताया जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच पड़ताल पूरी कर ली है और वह जल्द ही अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में जमा करने वाली है। खैर, सीबीआई की टीम ने इससे इंकार किया है। इस केस पर जांच अभी भी जारी है और सीबीआई ने मीडिया रिपोर्ट्स को काल्पनिक करार दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस पर बयान देते हुए एजेंसी ने कहा- "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच अभी जारी है। मीडिया में कुछ ऐसी काल्पनिक रिपोर्ट सामने आयी हैं कि सीबीआई एक निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है। यह फिर दोहराया जाता है कि ऐसी रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण एवं भ्रामक हैं।"

इस केस पर लंबे समय तक सीबीआई, नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशायल ने काम किया है। बीते दिनों अफवाह उड़ी थी कि सीबीआई ने अब सारी जांच पूरी कर ली है और पाया है कि सुशांत की मौत में किसी तरह की कोई साजिश के सबूत नहीं पाए गए हैं। यह एक आत्महत्या है।
'लक्ष्मी बम' ट्रेलर: आमिर खान ने की दिल खोलकर तारीफ, कहा, 'जबरदस्त'- अक्षय कुमार का आया जवाब


Click it and Unblock the Notifications