'लक्ष्मी बम' ट्रेलर: आमिर खान ने की दिल खोलकर तारीफ, कहा, 'जबरदस्त'- अक्षय कुमार का आया जवाब
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी बम' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। यह एक हॉरर- कॉमेडी है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने ट्रेलर पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। अब आमिर खान ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए इसे जबरदस्त बताया है।
आमिर खान ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- "प्रिय अक्षय कुमार, क्या शानदार ट्रेलर है, मेरे दोस्त। इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। यह बहुत शानदार होने वाला है.. काश यह सिनेमाघरों में रिलीज होती.. आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट है! पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

वहीं, आमिर के इस रिस्पॉस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- "प्रिय आमिर खान, प्रोत्साहन और प्यार भरे शब्दों के लिए बहुत धन्यवाद। इस संकट के समय में यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अभिभूत हूं।#MenSupportingMen"


Click it and Unblock the Notifications