'मर्डर या सुसाइड'- लीक हुए ऑडियो टेप और सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर एम्स डॉक्टर का बयान
सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को लेकर एम्स के फॉरेंसिक पैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि सुशांत की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी। बहरहाल, केस में नया मोड़ तब आया, जब एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप लीक हुआ है जिसमें वह मान रहे हैं कि सुशांत की हत्या हुई थी। अब डॉक्टर ने इस पर सफाई भी दी है।
Recommended Video
टाइम्स नाउ ने यह दावा किया है कि सबूतों के अभाव होते हुए भी एम्स की अपुष्ट रिपोर्ट में 'आत्महत्या' का जिक्र है।एम्स के पैनल हेड डॉ. सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप लीक हुआ है। इस ऑडियो टेप में डॉ. सुधीर ने कहा है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उनका मर्डर हुआ है।

न्यूज चैनल टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हाथ एक ऑडियो टेप लगा है। इस टेप में डॉ. सुधीर कह रहे हैं कि जब सबसे पहले उनके पास सुशांत की तस्वीरें आई थीं तो उन्हें देखकर लगा था कि एक्टर का मर्डर हुआ है। अब सवाल ये उठ रहा है कि कुछ ही हफ्तों में ऐसा क्या हुआ कि एम्स की पैनल ने रिपोर्ट में इसे 'आत्महत्या' करार दे दिया।
बेल बॉटम TEASER, धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर में अक्षय कुमार की जबरदस्त एंट्री, दिखे 3 अलग लुक


Click it and Unblock the Notifications