..................... सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने किया खुलासा | Sushant Singh Rajput's cook reveals, the actor was not in depression, he was not workless - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के पुराने कुक का खुलासा- एक्टर को नहीं था डिप्रेशन, वो लगातार फिल्में कर रहे थे

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत के मौजूदा कुक से बिहार पुलिस ने एक घंटे तक पूछताछ कर जानकारी हासिल की है। वहीं, सुशांत के पुराने कुक से न्यूज चैनल आजतक ने बात की और कई अहम बातों का खुलासा हुआ। कुक ने स्पष्ट कहा है कि उसके सामने सुशांत ने कभी कोई डिप्रेशन की दवाई नहीं ली है। कुक ने कहा, ऐसा भी नहीं हुआ कि उनके पास कोई काम नहीं था। वो लगातार फिल्में कर रहे थे।

पुराने कुक ने बताया कि वे सुशांत के यहां वो 2016 से काम कर रहे थे। इससे पहले वे अनुष्का शर्मा के यहां पर कुक का काम करते थे। लेकिन पिछले साल वो अपने होमटाउन नेपाल चले गए। उसके बाद जब उन्होंने नवंबर में फिर सुशांत से मुलाकात की कोशिश की, तब उन्हें मिलने ही नहीं दिया गया। कुक ने कहा, मैं जब उन से मिलने गया मेरी मुलाकात नहीं हो पाई। मुझे नीचे से ही बोल दिया गया कि वे बिजी हैं।

Sushant Singh Rajput

कुक के मुताबिक उनके जाने के बाद सुशांत के यहां उन्हीं का कोई दूसरा जानकार कुक बन काम कर रहा था। उन्होंने बताया- मुझे वो लड़का बता रहा था कि रिया चाहती हैं कि वो सुशांत का काम छोड़ दे। लेकिन मैंने कह दिया था कि जब तक सुशांत सर ना कुछ कहे, काम मत छोड़ना।

सुशांत सिंह राजपूत केस- बिहार पुलिस को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इंकार !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X