..................... सुशांत सिंह राजपूत केस- बिहार पुलिस को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इंकार | Sushant Singh Rajput Death Case: Doctors refuse to give postmortem report to Bihar police in Mumbai - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- बिहार पुलिस को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इंकार !

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। शुरुआत से इस केस पर मुंबई पुलिस काम कर रही थी, लेकिन सुशांत के परिवार ने एफआईआर बिहार में दर्ज कराया है, जिसके बाद पूरा केस बिहार पुलिस के पास जा चुकी है। लिहाजा, केस की छानबीन करने के लिए बिहार से चार पुलिस की टीम मुंबई भेजी गई है।

कहा जा रहा था कि दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर इस पर काम करेगी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस यहां सपोर्ट करती नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं, बल्कि 'लाइव हिंदुस्तान' की एक खबर की मानें तो मुंबई के डॉक्टरों ने बिहार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स देने से इंकार किया है।

Sushant Singh Rajput

आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी एसआईटी पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर एसआईटी चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X