सुशांत सिंह राजपूत केस- हार्ड डिस्क नष्ट करने और महेश भट्ट से अपनी बातचीत पर बोलीं रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर एक ओर जहां सीबीआई जांच चल रही है। वहीं, दूसरी ओर केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से एक निजी चैनल ने खास बीतचीत की है। जिसमें रिया ने खुद पर लगे सभी आरोपों पर जवाब दिया है। सुशांत के 8 हार्ड डिस्क से डाटा डिलीट करने के आरोप पर रिया ने कहा, जबतक मैं थी तो वहां पर कुछ नहीं हुआ था। मैंने किसी हार्ड डिस्क से डाटा डिलीट नहीं किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ पिठानी ने अपने बयान में कहा कि, सुशांत का घर छोड़ने से पहले रिया चक्रवर्ती ने एक आईटी प्रोफेशनल को बुलाया था और उससे आठ कम्यूटर हार्डडिस्क क्लीन कराए थे। इसके बाद रिया अपने भाई शोविक से साथ सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं।

वहीं, इस आरोप पर रिया ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है। इस तरह की कोई हार्ड ड्राइव डिलीट हुई है। जबतक मैं थी तो वहां पर कुछ नहीं हुआ है, लेकिन मेरे जाने के बाद 8 से 13 तक सुशांत की बहन वहां पर थीं, तब कुछ हुआ हो उसपर मैं कुछ नहीं कह सकती हूं।
Just IN- सुशांत सिंह राजपूत केस में लगे आरोपों पर रिया चक्रवर्ती का बयान, खोला यूरोप ट्रिप का राज


Click it and Unblock the Notifications