..................... सुशांत सिंह राजपूत केस- गौरव आर्या से ईडी की 9 घंटे पूछताछ | Sushant Singh Rajput case: Gaurav Arya 8 hours interrogation by Enforcement Directorate - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- गौरव आर्या से ईडी की 9 घंटे पूछताछ, रिया और ड्रग्स कनेक्शन पर दिया बयान

रिया चक्रवर्ती के फोन पर मिले ड्रग चैट ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नया मोड़ ला दिया है। जहां अभी तक यह मामला आत्महत्या, हत्या और पैसों के हेरफेर से जुड़ा माना जा रहा था, अब ड्रग कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है। इसी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गोवा स्थित होटल कारोबारी गौरव आर्या से पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती के ड्रग चैट में गौरव आर्या का नाम सामने आया था।

सूत्रों की मानें तो गौरव आर्या से कुल 9 घंटों तक ईडी की टीम ने पूछताछ की है। और अपने बयान में गौरव ने इस बात से नकारा कि उन्होंने रिया को किसी भी तरह का ड्रग कभी बेचा हो।

Sushant Singh Rajput

कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रिया ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स से संबंधित चैट को स्वीकार कर किया है। लेकिन आधिकारिक तौर ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। रिया के वकील ने कहा है कि, हम सीबीआई, ईडी, पुलिस या एनसीबी के आधिकारिक तौर पर लिखित बयान को ही मानेंगे।

जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत- पटना से लेकर लंदन तक हो रही है न्याय की मांग, देंखे तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X