जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत- पटना से लेकर लंदन तक हो रही है न्याय की मांग, देंखे तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 100 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन केस अभी तक उलझा हुआ है। लगातार मांग के बाद फिलहाल केस सीबीआई के हाथों में पहुंच चुकी है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सीबीआई कई लोगों के बयान ले चुकी है। वहीं, इस केस पर अब नार्कोटिक्स विभाग यानी NCB भी जांच कर रही है।
देश भर में सुशांत के चाहने वाले लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बता दें, सिर्फ पटना या मुंबई में ही नहीं, बल्कि लंदन में भी सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चल रही है। सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक ट्रक को देखा जा सकता है जिसके पीछे सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी सी तस्वीर लगी है। श्वेता ने बताया कि ये ट्रक लंदन का है।

कुछ दिनों पहले अमेरिका के शहर कैलिफॉर्निया से एक तस्वीर शेयर की गई थी। तस्वीर में एक बिलबोर्ड देखा जा सकता था जिसमें जस्टिस फॉर सुशांत का पोस्टर लगा हुआ था। अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी 7 बिलबोर्ड्स देखे गए थे जिनमें सुशांत के लिए न्याय की मांग की जा रही थी।
अक्षय कुमार का धमाकेदार बिग बजट ओटीटी प्रोजेक्ट, 2021 अंत में शुरु होगी ये एक्शन- थ्रिलर सीरिज?


Click it and Unblock the Notifications