सुशांत को इस रिसॉर्ट में रिया ने जबरदस्ती दो महीनों तक रखा था? पूछताछ करने पहुंची CBI की टीम
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। सुशांत के ब्रांदा फ्लैट में क्राइम सीन रिक्रएट करने के बाद इस कड़ी में सीबीआई टीम ने रविवार को एक रिसॉर्ट का दौरा किया, जहां सुशांत और रिया चक्रवर्ती ने दो महीने बिताए थे। रिपोर्टस हैं कि रिया और उनके परिवार ने सुशांत को जबरदस्ती इस रिसॉर्ट में दो महीनों तक रखा था।
आइएएनएस के अनुसार उन्होंने यह जानने का प्रयास किया किया कि रिसॉर्ट में रहते वक्त सुशांत का व्यवहार कैसा था। सुशांत के परिवार ने फरवरी 2020 में मुंबई पुलिस से की शिकायत में इसी रिसोर्ट का जिक्र किया था और कहा था कि रिया का परिवार 'उनका डिप्रेशन ठीक करने का बहाना' बना कर उन्हें जबरदस्ती इस रिसोर्ट में ले गया था। अभिनेता के पिता ने ये भी कहा था कि उनके बेटे की जान को खतरा है।

बहरहाल, रिपब्लिक भारत में दी गई रिपोर्ट की मानें तो रविवार को पहुंचे सीबीआई अधिकारियों को रिसोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी और उन्हें बाहर से पूछताछ कर वहां से जाना पड़ा।
क्लास ऑफ '83 फिल्म रिव्यू: बॉबी देओल स्टारर इस क्राइम- ड्रामा में, ड्रामा की काफी कमी है
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











