..................... सुशांत सिंह राजपूत के मेडिकल रिपोर्ट पर एम्स का बयान | Sushant Singh Rajput case: AIIMS Forensic Medical Board submits their report to CBI, released statement - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- सीबीआई के पास पहुंची मेडिकल रिपोर्ट, सवालों पर आया AIIMS का जवाब

एम्स ने सोमवार को जानकारी दी है कि मेडिकल बोर्ड ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है और उसके बारे में कोई भी सूचना इस केंद्रीय जांच एजेंसी से ली जाए। बता दें, एम्स के फॉरेंसिक पैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि सुशांत की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी। इस रिपोर्ट को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

सोमवार को एम्स ने अपने बयान में कहा, "नई दिल्ली के एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकॉलोजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया था क्योंकि सीबीआई ने उनसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में विशेषज्ञों की राय प्रदान करने का अनुरोध किया था।"

Sushant Singh Rajput

एम्स ने आगे कहा, "मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सीधे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दी जैसा कि जरूरी था। कानूनी विषय होने के कारण मेडिकल बोर्ड द्वारा सौंपी गयी रिपोर्ट की कोई भी जानकारी सीबीआई से लेनी होगी।"

सुशांत सिंह राजपूत केस- बनाए 80 हजार फर्जी अकाउंट, मुंबई पुलिस की जांच को लेकर रची गई साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X