अब ED ने सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगीर्ड को भेजा समन- आज होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस लगातार बढ़ता ही जा रहा है और किसी ना किसी तरह का नया खुलासा हर रोज हो ही जाता है। गौरतलब है कि इस केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है जिसपर सारे देश की निगाहें जमीं हुई हैँ। लेकिन इस समय एक खबर सामने आ रही है कि इस आत्महत्या को लेकर अब सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से भी ईडी पूछताछ करेगी और इसके लिए ईडी ने उनके बॉडीगार्ड को समन भी भेज दिया है।
सुशांत सिंह का ये बॉडीगार्ड काफी समय से उनके साथ था और उसका बयान आज ईडी ऑफिस में दर्ज होने की खबर सामने आई है। इसके पहले भी कई लोगों से ई़डी ने पूछताछ की है जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई-पिता शामिल हैं। यही नहीं बल्कि.. अभिनेता की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, फ्लैटमेड सिद्धार्थ पिठानी और बहन मीतू सिंह से भी कड़ी पूछताछ हो चुकी है। किसी भी समय उनका बॉडीगार्ड ईडी ऑफिस पहुंच सकता है।
सुशांत भर रहे एक्स गर्लफ्रेंड के फ्लैट की किश्त, 4.5 करोड़ की FD दो दिन में टूटी, रिया से फिर पूछताछ
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications