सुशांत भर रहे एक्स गर्लफ्रेंड के फ्लैट की किश्त, 4.5 करोड़ की FD दो दिन में टूटी, रिया से फिर पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने रिया चक्रवर्ती को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के एक अकाउंट में 4.5 करोड़ की FD की गई थी जो दो ही दिन में तोड़ दी गई। इस बारे में ED रिया से और पूछताछ करेगी।
वहीं सुशांत के अकाउंट से एक फ्लैट की किश्त भरी जा रही है जिसमें उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड अभी भी रहती है। हालांकि ये एक्स गर्लफ्रेंड कौन है इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

जिस फ्लैट के लिए ये किश्त भरी जा रही है और जिस अकाउंट से भरी जा रही है, उस अकाउंट में फिलहाल 35 लाख रूपये बताए जा रहे हैं। ED इन सारे तथ्यों की जांच कर रहा है। वहीं 26 नवंबर को सुशांत के खाते से 4.5 करोड़ की FD करवाई गई थी।
28 को ये FD तोड़ दी गई और दो अलग अलग 1 - 1 करोड़ की FD करवाई गई। यानि कि उस FD से ढाई करोड़ रूपये निकाल लिए गए। जानिए अब तक सुशांत के खातों को लेकर क्या क्या जानकारी सामने आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications