अब सुशांत और आलिया करेंगे हाईवे पर शुद्ध देसी रोमांस
बॉलीवुड के नए जेनरेशन में आलिया भटट् निर्देशकों की पहली पसंद बनती दिख रही है। अर्जुन हो या वरूण, सिद्धार्थ या रणबीर, निर्देशक सबके साथ आलिया को ही देखना चाहते हैं। वहीं, इस लिस्ट में अगला नाम है सुशांत सिंह राजपूत का।
जी हां, बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ नजर आने वाले हैं। और यह फिल्म होगी फाइडिंग फैनी फेम डाइरेक्टर होमी अदजानिया की। आपको बता दें, कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की एपिक लवस्टोरी होगी। और हो भी क्यों न, आलिया भट्ट और सुशांत के दमदार एक्टिंग टैलेंट से सब वाकिफ हो चुके हैं।
आलिया भट्ट और सुशांत दोनों ही फिलहाल अपने करियर में काफी बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। आलिया ने जहां अब तक तीन हिट फिल्में दी हैं, वहीं सुशांत भी 'काई पो छे' और 'शुद्ध देसी रोमांस' के जरीए अपनी काबिलियत जाहिर कर चुके हैं। लिहाजा, इन दोनों को पर्दे पर साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। इनके चाहने वालों के लिए यह एक अच्छी सरप्राइज होगी।
बहरहाल, दोनों ही सितारे अभी अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जहां सुशांत पीके और व्योमकेश बख्सी में व्यस्त हैं, वहीं 'आलिया' शानदार की शूटिंग कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
