Ailla...फेमिना आइकॉन बनीं आलिया
एक इवेंट में आलिया भट्ट फेमिना मैगज़ीन का बर्थ डे एडिशन लॉन्च करती दिखीं। और आलिया का आउटफिट देखकर आप आराम से उन्हें फैशन आइकॉन कह सकते हैं। वैसे आलिया फेमिना की कवर गर्ल पहले ही बन चुकी हैं। फेमिना के मई एडिशन की शोभा आलिया ने ही बढ़ाई थी। अब फिर फेमिना ने दिसंबर माह के अंक के लिए आलिया को कवर पेज बनाया है।
इस इवेंट में आलिया ब्लैक ड्रेस पर बड़ा सा ब्लैक बेल्ट था। उनके हाई हील्स उनका फैशन स्टेटमेंट बयान कर रहे थे। आलिया ने फैन्स के साथ सेल्फी भी ली। मैगजीन के कवर आलिया की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसे journeys का नाम दिया गया है। देखें इवेंट की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
