निधन के बाद, सुशांत सिंह राजपूत के बढ़े 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स- 'यादगार' बनाया गया अकाउंट
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका परिवार और उनके चाहने वाले इस घटना से बेहद टूट चुके हैं। फैंस लगातार सुशांत से जुड़ी यादें, उनकी बातें, तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। बता दें, 13 दिनों में इंस्टाग्राम पर सुशांत के फॉलोअर्स 5 मिलियन तक बढ़ चुके हैं। इंस्टाग्राम ने उनका अकाउंट अमर बना दिया है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पहले उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 9 मिलियन फॉलोअर्स थे। उसके बाद से कुछ ही दिन में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 11 मिलियन हो गई। जबकि अब यह बढ़कर 13.9 मिलियन तक पहुंच चुका है।

एक तरफ जहां करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों की फॉलोअर्स की संख्या सोशल मीडिया पर कम होती जा रही है। वहीं, सुशांत के फॉलोअर्स की यह संख्या हर दिन लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर सुशांत लगातार 13 दिनों से ट्रेंड कर रहे हैं। आज उनके तेरहवीं पर फैंस #SushantInOurHeartsForever ट्रेंड कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को हुए 13 दिन- परिवार ने जारी किया खास संदेश, 'वह हमारा प्यारा गुलशन था'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications