सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी? पिता के वकील विकास सिंह ने उठाए ये बड़े सवाल!
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का मामला इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला मामला है और केस को लेकर लगातार किसी ना किसी तरह की अपडेट या बड़ी जानकारी सामने आती रहती है। गुरुवार को सीबीआई टीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई जांच के लिए पहुंच गई है। इस केस की तह तक जाकर सीबीआई टीम इस बात पर से पर्दा उठाएगी कि ये हत्या है या फिर आत्हत्या? फैंस इस भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं।
लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि.. सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने अभिनेता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह हैं जिन्होने एक बड़ा सवाल सभी के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होने कहा है कि.. जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के इस केस में एक बहुत बड़ा कवर अप सामने आने की उम्मीद है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उनका कहना है कि..
सूरज पंचोली का सुशांत सिंह पर ट्वीट पढ़ भड़क गईं जिया खान की मां- बोलीं 'हर अपराधी यही कहता है'


Click it and Unblock the Notifications