सूरज पंचोली का सुशांत सिंह पर ट्वीट पढ़ भड़क गईं जिया खान की मां- बोलीं 'हर अपराधी यही कहता है'
लगातार काफी समय से चल रही बहस के बीच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक फैसला सुनाया था। उनका कहना था कि इस केस की जांच अब सीबीआई करेगी और इसके बाद कई लोगों के ट्वीट्स सामने आए थे। कई सितारों का कहना था कि ये सच की जीत है और उनके ट्वीट्स काफी वायरल भी हुए हैं। लेकिन इस बीच अभिनेता सूरज पंचोली का एक ट्वीट सामने आया था जिस पर जिया खान की मां ने हमला बोल दिया है।
गौरतलब है कि इस फैसले के बाद सूरज पंचोली ने लिखा था कि 'सत्य की जीत होती है।' बस फिर क्या था.. जिया की मां राबिया खान ने एक वीडियो में सूरज पर निशाना साधा है और उनको जमकर खरी खोटी सुना डाली है। राबिया खान का कहना है कि.. 'सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जीत हमेशा सच की ही होती है.. ये बात तो हर अपराधी कहता है। उनको तो अपने किए गए अपराध का पछतावा भी नहीं होता है।
फैंस के साथ लाइव चैट के दौरान क्यों इमोशनल हो गईं नोरा फतेही?


Click it and Unblock the Notifications











