'रिलेशनशिप में थे सुशांत और सारा अली खान, सोनचिड़ैया फ्लॉप होते ही सारा ने कर लिया था ब्रेकअप'
कल जहां सारा अली खान अपने पुराने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थीं, वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत और सारा से जुड़ा एक नया एंगल सामने आया है, जो कि व्यक्तिगत है। सुशांत के फ्लैटमेट सैमुअल होकिप ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सुशांत और सारा काफी करीब थे, लेकिन फिर सारा ने अचानक ब्रेकअप कर लिया था। सैमुअल ने ब्रेकअप की वजह भी बताई।
Recommended Video
साल 2018 दिसंबर में सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान दोनों की नजदीकियों को लेकर काफी सुर्खियां रही थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।

अब सुशांत के फ्लैटमेट सैमुअल हाओकिप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि सुशांत और सारा रिलेशनशिप में थे। उन्होंने लिखा- 'मुझे याद है केदारनाथ के प्रमोशन का वक्त.... जब सुशांत और सारा एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। वे साथ में बहुत मासूम लगते थे।'
इरफान खान के बेटे बाबिल ने बताया संजय दत्त से जुड़ा सीक्रेट- छलका दर्द, कहा, 'संजू बाबा टाइगर हैं'


Click it and Unblock the Notifications











