इरफान खान के बेटे बाबिल ने बताया संजय दत्त से जुड़ा सीक्रेट- छलका दर्द, कहा, 'संजू बाबा टाइगर हैं'
संजय दत्त इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्हें फेफड़ों का कैंसर हुआ है। पहले तो कयास लगाए जा रहे थे कि वो इलाज के लिए विदेश जाएंगे, लेकिन उनके परिवार ने साफ कर दिया है कि उनका प्रारंभिक इलाज मुंबई में ही होगा। इस बीच इरफान खान के बेटे बाबिल ने संजय दत्त के नाम एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बाबिल ने इरफान खान और संजय दत्त से जुड़ी बातें शेयर करते हुए बताया कि जब उनके पिता को कैंसर हुआ था तो संजय दत्त ने सबसे पहले मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। इस पोस्ट में उन्होंने इरफान और संजय दत्त की एक तस्वीर शेयर की है।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था और लिखा था कि मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री समेत संजय दत्त के चाहने वाले.. सभी संजय की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











